पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मां भगवती के गीतों से देवी मंदिर परिसर गूंजते रहे। नौ दिन नवरात्र का पूजन करने वाले भक्तों में उत्साह और उल्लास है। अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने मंदिरों में दर्शन किए। जगह जगह आगामी दिनों में होने वाले भंडारे की तैयारियों के लिए प्रबंध किए जा रहे है। न्यूरिया और कलीनगर की बंगाली कॉलोनियों में दुर्गा पूजा का उत्साह से आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया गया। अष्टमी पर कन्या पूजन और हवन का विशेष महत्व माना जाता है। यह भी पढ़ें- Navratri Ashtami 2026: अष्टमी की पूजा आज 18 अक्टूबर को या कल 19 को, जानें कन्या पूजन का सही समय, भोग और मंत्र कई श्रद्धालु अष्टमी पर पूजा कर नवमी पर कन्या भोज कराएंगे। अष्टम...