Pilibhit News: नवरात्र पर घट स्थापना कर पूजी गईं मां शैलपुत्री
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। रविवार को घट स्थापना के साथ ही घरों से लेकर मंदिरों तक मां भगवती के भक्तजनों में उत्साह देखा गया। विधि विधान से पूजन करते हुए भक्तों ने सुबह से ही मंदिर द्वार पर पहुंच कर हाजिरी दी। साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवी मंदिरों के आसपास रौनक रही। छोटे छोटे मेले जैसा महौल नजर आने लगा है। रविवार को सुबह ही लोगों ने साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद सुबह जल्द उठ कर दैनिक क्रिया के उपरांत पूजा आराधना की तैयारियां कीं। घर घर घट स्थापना के साथ मां शैलपुत्री का पूजन अर्चना की गई। नवरात्र के पहले दिन शहर से देहात तक माहौल भक्तिमय रहा। उपवास रखने वालों ने घर में पूजन कर मंदिरों में जाकर दर्शन किए। नवरात्र के पहले दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर घरों में चौकी सजाकर कलश स्थापित किया। जौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.