पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नपं पकड़िया नौगवां की अध्यक्ष संदीप कौर के प्रतिनिधि संतोख संधू ने विकास कार्यों में आ रही अड़चनों पर प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि विकास से संबंधित फाइलों को लेकर देरी की जाती है। जिससे प्रस्ताव लेट हो रहे हैं। पिछले दिनों जब काफी देरी हो गई तो शासन स्तर पर पहुंच कर पैरवी की। उसके बाद धड़ाधड़ फाइल की गतिविधियां तेज कर दी गई। इसके बाद कई प्रस्तावों पर चार करोड़ की धनराशि नगर पंचायत के लिए मंजूर हो सकी। रविवार को कार्यालय पर नपं की अध्यक्ष संदीप संधू के प्रतिनिधि संतोख संधू ने मीडिया से बात करते हुए लगातार नपं को अलग अलग तरह से टारगेट किए जाने के आरोप भी लगाए।

विकास कार्यों की धनराशि संधू ने कहा कि पंचायत में करीब 5.36 करोड़ से निर्माण कार्य प्रस्तावित थे। इसमें पहली किश्त तो प्राप्त...