पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम आलोक कुमार ने जिला गंगा, पर्यावरण और वृक्षारोपण समिति की बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दे पर निर्देश दिए। नदी प्रवाह क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने पर जोर दिया गया। बैठक में नदियों में प्रदूषण की रोकथाम के संबंध में समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारियों ने अवगत कराया कि नदियों में कूड़ा एवं अपशिष्ट जाने से रोकने के लिए प्रमुख नालों पर जाल लगाए गए हैं और नियमित निगरानी की जा रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि नदियों में कूड़ा डालना किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नालों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने और नदी प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि पौधरोपण से...