पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा मरौरी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गाँव में एक जागरुकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को गंगा नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रैली को रवाना करते हुए प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बच्चों और ग्रामीणों को गंगा की साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं। बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन की जीवनरेखा है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने सभी से नदी में कचरा व प्लास्टिक न फेंकने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jhansi News: पारीछा बांध में हुआ श्रमदान,प्लास्टिक कचरा समेटा रैली के दौरान स्कूली बच्चे हाथों में स्वच्छता के संदेश लिखी तख्तियां ले...