Pilibhit News: नगर पालिका के बर्खास्त कर्मी ने फंदे से लटककर जान दी
पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: बीसलपुर। एक साल पूर्व नगर पालिका में लाखों के घोटाले के मामले में बर्खास्त कर्मचारी ने अपनी देनदारियों से परेशान होकर जान दे दी। घर पर ही फंदा लगाकर जान देने की जानकारी के बाद परिजनों में खलबली मच गई। मृतक ने पांच पेज के सुसाइड नोट में नगर पालिका के ईओ समेत एक अन्य पर आरोप लगाए हैं। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के उपेंद्र कुमार ने सोमवार को अपने घर के कमरे में रस्सी से छत के कुंडे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घर का काम कर रही पत्नी शशि जब कमरे में पहुंचीं तो पति को फंदे पर लटका देखा। इससे परिवार में खलबली मच गई। परिजनों के मुताबिक छह पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें नपा टैक्स घोटाले में पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप हैं। साथ ही टैक्स घोटाले में हिस्सा देने के लिए दवाब बनाने की भी बात लिखी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.