पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: अमरिया। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया के नगरिया कॉलोनी में हुए दुर्गा जागरण में शामिल होकर पूजन किया। दुर्गा जागरण में पहुंचे राज्यमंत्री ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाया और विधिवत पूजन किया और मनौतियां भी मांगी। नगरिया कॉलोनी स्थित दुर्गा माता के धार्मिक अनुष्ठान का यहां क्षेत्र में काफी महत्व है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी जागरण में मौजूद रहे। मां भगवती का आशीष लेने वालों में ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक गण और श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दुर्गा पूजा समारोह एवं मां भगवती जागरण में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: इमलिया में रातभर गूंजे मां भगवती के जयकारे

हिंदी हिन्दुस्तान क...