Pilibhit News: नगदी-जेवरात समेत किशोरी लापता
पीलीभीत, जुलाई 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी महिला ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का राकेश अपनी मां गीता देवी, पुरुषोत्तम,प्रेम शंकर के सहयोग से 24 जून को शाम सात बजे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। उसकी पुत्री घर में रखे 3 लाख रुपए के जेवरात और 15 हजार रूपये नगद भी अपने साथ ले गई है। जानकारी होने पर जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.