Pilibhit News: नगदी-जेवरात समेत किशोरी लापता,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। वह अपने भाईयों के साथ काम करने के लिए गया हुआ था। तीन अगस्त को शाम चार बजे जब वह वापस आया तो उसकी बहन घर पर नहीं थी। उसकी बहन घर से एक लाख रुपये नगद और सोने चांदी के जेवरात समेत छह लाख रुपये का सामान ले गई है। उसकी बहन को अज्ञात युवक बहलाफुसलाकर ले गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी नकदी, जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.