Pilibhit News: नकली आभूषणों पर गोल्ड लोन लेने की कोशिश, छह गिरफ्तार
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सोने की नकली आभूषण के जरिए बैंक लोन के लिए आवेदन करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इनमें एक सर्राफा व्यापारी भी है। नकली आभूषणों पर शुद्धता हॉल मार्क लगाने वाले और तैयार करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकली आभूषण और शुद्धता का हॉलमार्क लगाने वाली मशीन आदि उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने रोकड़ अधिकारी की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पूरनपुर में नकली दवाओं के बाद अब नकली सोने के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। नकली सोना तैयार करने उसे पर शुद्धता की मोहर लगाने और बैंक में रखकर उसे लोन लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। नगर की एक बैंक में पांच नवंबर को इकरार पुत्र नियामत अली निवासी हरीपुर थाना सेहरामऊ और आदेश वर्मा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.