पीलीभीत, सितम्बर 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर फॉल्ट और तकनीकी खराबियों की चपेट में रही। नकटादाना पावर हाउस की इनकमिंग लाइन में अचानक फेज जल जाने से इससे जुड़े पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली करीब तीन घंटे तक बाधित रही। देर रात तक बिजली विभाग की टीम खराबी दूर करने में जुटी रही। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में भी अलग-अलग फॉल्ट के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गुरूवार देर रात करीब साढ़े बजे नकटादाना पावर हाउस की इनकमिंग में अचानक फेज जल गया।

तकनीकी खराबी का समाधान खराबी के कारण पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद तकनीकी खरा...