Pilibhit News: नकटादाना चौराहे पर तीन माह से चल रही खींचतान के बाद चला बुलडोजर, 6 दुकानें जमींदोज
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: टनकपुर बरेली हाईवे के पास नगर पालिका क्षेत्र में नकटा दाना चौराहे के पास करीब तीन माह से दुकानों को लेकर चल रही खींचतान के बाद आखिरकार आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी। नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर टनकपुर-बरेली हाईवे किनारे बनी 6 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया। पिछले जून माह से इस मामले में कवायद चल रही थी। नगर पालिका ने दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी किए थे। वहीं दुकानदार नगर पालिका द्वारा पूर्व में लीज दिए जाने का हवाला देकर जिलाधिकारी से शिकायत कर दुकानों पर काबिज रहने और दुकान खाली करने के लिए समय मांग रहे थे। नगर पालिका ने सभी दस्तावेजी प्रक्रिया और तथ्यों को समाहित करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को रिपोर्ट देकर अवगत करा दिया था। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.