पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। जिले भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार उत्साह उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। मंदिरों में सजावट के बीच भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। अमरिया से जहानाबाद, मझोला से न्यूरिया, पूरनपुर से बीसलपुर बिलसंडा और बरखेड़ा क्षेत्र में भी रात्रि बारह बजे मंदिरों में पूजन कर भगवान कृष्ण की आरती उतारी गई। इसके बाद पंचामृत व अन्य प्रसाद वितरण किया गया। देर रात्रि भगवान को नमन कर श्रद्धानवत होते हुए लोगों ने पूजन किया। जन्माष्टमी पर हल्की रिमझिम ने भी परंपराओं को कायम रखा। शहर में चौक स्थित राजा साहब का राधा रमण मंदिर में अपराहन में अभिषेक और शाम को भजन कीर्तन किया गया। रात्रि बाहर बजे दुग्धाभिषेक व पूजन अर्चना किया गया। साहूकारा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर और स्टेशन रोड पर श्र...