पीलीभीत, नवम्बर 28 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एक ग्रामीण के बचत खाते से 1.58 लाख रुपये साइबर ठग ने निकाल लिए। जानकारी लगते ही ग्रामीण के होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव फैजुल्लागंज निवासी विजयी पुत्र रामवृक्ष का नगर की एक बैंक में बचत खाता है। बीते 19 अप्रैल से 12 सितम्बर तक किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से अलग अलग तरीके से कुल 1 लाख 58 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी लगते ही विजयी के होश उड़ गए। उन्होंने थाना माधोटांडा में तहरीर देकर धनराशि वापस दिलाने और निकालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: टाइपिस्ट के खाते से निकले 16 लाख, मुकदमा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प...