पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- रामलीला महोत्सव का शुभारंभ और भव्य शोभायात्रा Pilibhit News: दियोरियाकला। दियोरिया में इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। मेला परिसर से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर, कस्बे के प्रमुख चौराहों, साप्ताहिक बाजार और यज्ञशाला मार्ग से होते हुए पुनः मेला परिसर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सजे-धजे रथों पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और जनकपुरी की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गाजे-बाजे व बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे कस्बे में "जय श्री राम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। राम बारात देखने के लिए आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जगह-जगह लोगों ने ...