Pilibhit News: धूमधाम से निकाली गई खाटू श्याम निशान यात्रा
पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मोहल्ला साहूकारा स्थित खाटू श्याम मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान शहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में खाटू श्याम के जयकारों से शहर की गली-गली गूंज उठी। भक्त हाथों में निशान लिए जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। अग्रवाल सभा भवन में पहुंची निशान यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रात्रि में भजन संध्या में लोग झूमते रहे। खाटू श्याम निशान यात्रा में अनुज मित्तल, भोला रस्तोगी, गुरनेम प्रसाद देवल, किशोर गुप्ता, रामजी गुप्ता, रजनीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.