Pilibhit News: धान खरीद से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पूरनपुर। धान खरीद शुरू होने से पहले क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को 18 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इसमें शहर की समस्याओं को भी रखा गया है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों को खरीद के दौरान होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने की मांग उठाई। प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि एक अक्टूबर से प्रस्तावित धान खरीद से पहले क्रय केंद्रों पर खराब कांटे, डस्टर और अन्य उपकरणों को दुरुस्त कराया जाए। किसानों की तुलाई संबंधी मजदूरी का भुगतान ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से कराने, धान खरीद के लिए पंजीकरण जल्द शुरू कराने और खरीद में बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगाने की मांग की गई।यूनियन य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.