Pilibhit News: धान खरीद के किसान किसानों का पंजीकरण शुरू
पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। धान खरीद के लिए किसानों का पंजीयन खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर कृषकों द्वारा स्वयं, जन सुविधा केन्द्र , इण्टरनेट कैफे द्वारा कराया जाएगा। वर्तमान वर्ष का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंट (कामन) एवं 2461 रुपये प्रति क्विंटल (ग्रेड-ए) है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि कि अपना किसान पंजीकरण कराकर मूल्य समर्थन योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.