पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जनपद भर में सरकारी धान खरीद शुरू हो चुकी है, जिसमें मार्केटिंग समेत अन्य सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों का निर्धारित दर पर धान की खरीद की जा रही है। धान खरीद में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रानिंग कांटों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाता है। वरिष्ठ कांटा बाट निरीक्षक एलके मुदगल ने बताया कि धान खरीद केंद्रों के कांटों का ऑनलाइन सत्यापन कर दिया गया है। वर्तमान में सभी कांटे सत्यापित हो चुके हैं। सालभर में अप्रैल और अक्टूबर में कांटे सत्यापित किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दोआबा के किसानों से होगी 62 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...