Pilibhit News: धान की पुआल के ढेर में लगी आग
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम रामपुर बौरख में मंगलवार को धान की पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना न्यूरिया पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और कुशलता से आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.