पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- धनाराघाट पर नाव संचालन शुरू होने की तैयारी Pilibhit News: पीलीभीत। धनाराघाट पर नाव का संचालन बंद होने से शारदा नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी कामकाज, बाजार, तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। खासकर दो पहिया वाहन से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में धनाराघाट पर नाव संचालन शुरू होने की सूचना से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। आज से नाव संचालन करने का दावा किया जा रहा है। नाव संचालन शुरू कराने के लिए घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को दुरुस्त कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पीलीभीत के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि धनाराघाट तक जाने वाले रास्ते को ठी...