पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। धनाराघाट रोड पर मंगलवार शाम अचानक बंदर के सामने आ जाने से बाइक सवार पूर्व प्रधान बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके शरीर में कई जगह चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गांव चंदिया हजारा निवासी पूर्व प्रधान कुमुद रंजन राय मंगलवार शाम बाइक से गांव से पूरनपुर की ओर आ रहे थे। वह धनाराघाट रोड पर हरिपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक बंदर उछलकर बाइक के सामने आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में पूर्व प्रधान को काफी चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत साम...