पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शारदा नदी के बढ़ते भूकटान के बीच धनाराघाट क्षेत्र में खतरा लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को बाढ़ खंड के एसडीओ सुमित सचान और जेई विनायक के साथ निर्माणाधीन धनाराघाट सेतु से चार नंबर क्षेत्र तक भूकटान प्रभावित इलाके का जायजा लिया गया। निरीक्षण में सबसे गंभीर स्थिति सेतु निगम की आवाजाही के लिए बनाए गए अस्थायी लोहे के पुल के उजड़ जाने के बाद सामने आई। इसके चलते नदी का बहाव दाहिने किनारे की ओर तेजी से बढ़ गया है। नदी का बहाव अब धनाराघाट मेला स्थल और उस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जहां से कांवड़ के लिए जल भरा गया था। इसके आगे पूर्व निर्मित रिवर बैंक और राहुल नगर मजदूर बस्ती की ओर भी कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी का बहाव इसी दिशा में बना रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और ...