Pilibhit News: धनाराघाट पर कटान रोकने के लिए शासन से ग्रामीणों ने लगाई गुहार
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- धनारा घाट पुल परियोजना पर कटान का खतरा Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के धनारा घाट पर शारदा नदी की कटान ने तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल की परियोजना पर खतरा पैदा कर दिया है। नदी का कटान तेजी से आगे बढ़ने के कारण शास्त्रीनगर के नजदीक तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में समय रहते नदी के दोनों ओर तटबंध नहीं बनाए गए तो पुल की परियोजना पर संकट खड़ा हो सकता है। इस संबंध में हजारा के लोगों ने डिप्टी सीएम से मिलकर दोनों ओर तटबंध बनाने की मांग की है। गांव बैल्हा के रहने वाले राजप्रीत सिंह ने बताया कि धनारा घाट पर शारदा नदी पर तीन किलोमीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। पुल के आगे नदी का कटान तेजी से बढ़ रहा है। यदि समय रहते दोनों तरफ तटबंध बनाकर कटान पर अंकुश नहीं लगाया गया तो करोड़ों रुपये की लाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.