Pilibhit News: दो साल में ही गड्ढों में तब्दील हो गई रामलीला मैदान की रोड
पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कई साल तक गड्ढों का दंश झेलने के बाद नगर पंचायत की ओर से बनवाई गई रामलीला मैदान की सड़क महज दो साल में ही बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। रामलीला मैदान की ओर जाने वाली यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद नगर पंचायत की ओर से करीब दो साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें जर्जर सड़क से राहत मिलेगी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क उखड़ने लगी। अब जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क के गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.