Pilibhit News: दो युवकों की मौत के बाद तीन रेलवे क्रॉसिंग पर थमी रफ्तार,लगा जाम
पीलीभीत, नवम्बर 10 -- हादसे के बाद न्यूरिया में यातायात प्रभावित Pilibhit News: पीलीभीत। खटीमा के पोलिगंज क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत का असर न्यूरिया के यातायात पर भी देखने को मिला। हादसे के बाद रेलवे फाटक बंद रहने से तीन रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 45 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान न्यूरिया कॉलोनी रेलवे फाटक पर एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया। फाटक खुलने के बाद यातायात सामान्य हो सका। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे टनकपुर से देहरादून जा रही ट्रेन पीलीभीत-टनकपुर रेलवे ट्रैक पर पोलिगंज रेलवे क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर उत्तर स्थित क्रॉसिंग संख्या 14-सी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक के किनारे बैठे दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.