पीलीभीत, जुलाई 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद की रंजिश को लेकर फल विक्रेता और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई बस्ती निवासी कुनाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसमें कहा गया कि वह फल का ठेला लगाता है। उसके छोटे भाई का मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी मनीष, काकू और लक्की से पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि 23 जुलाई की रात करीब साढ़े 10 बजे तीनों आरोपी बाइक से उसके ठेले पर पहुंचे और उसके भाई के बारे में पूछते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कुनाल और उसके भाई अंकित के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान अंकित के मुंह पर पंच लगने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग...