Pilibhit News: दो बाइकों की भिड़ंत, महिला समेत दो घायल
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों का सीएचसी में उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी 50 वर्षीय चित्रा देवी अपने पति राम सनेही के साथ बाइक से बंडा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के कार्यक्रम में जा रही थीं। इसी दौरान घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई टांडा निवासी संजय पुत्र रामपाल दूसरी बाइक से आ रहा था। बताया गया कि जैसे ही दोनों बाइक सवार जितौरिया मोड़ के पास पहुंचे, एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और आपस में टकरा गए। हादसे में चित्रा देवी और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.