पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: जहानाबाद। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात निसरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में निसरा निवासी 30 वर्षीय कुबेर पुत्र छत्रपाल, आसाम चौराहा पीलीभीत निवासी 32 वर्षीय विशाल पुत्र रोहताश तथा रामपुरा मिश्र गांव निवासी 24 वर्षीय कमलजीत पुत्र हेमराज और राजेश पुत्र बालकराम शामिल हैं। कमलजीत और राजेश को चाचा-भतीजा हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है...