Pilibhit News: दो बच्चों समेत पत्नी लापता, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 24 अक्तूबर को दोपहर करीब चार बजे उसकी पत्नी से किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी अपनी सात वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे को साथ लेकर घर से चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब पत्नी और बच्चे वापस नहीं लौटे तो उसने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद तीनों का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लापता महिला और उसके बच्चों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.