पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के मकरंदापुर गांव में सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक चेकिंग की। बिना डिग्री संचालित किए जा रहे झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंची कर ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच की। इस दौरान झोलाछाप जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद संचालित दुकान को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से खलबली मच गई।

जांच के परिणाम बरखेड़ा के नगरा में भी चेकिंग की गई। छह नमूने भी संकलित किए गए हैं। मकरंदपुर चौराहे पर स्थित नव्या मेडिकल स्टोर पर भी ड्रग इंस्पेक्टर ने निरीक्षण किया। यहां दवाइयों के स्टॉक, जरूरी दस्तावेज और एक्सपायरी डेट की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ दवाइयों के नमूने भी लिए गए।

स्थानीय प्रतिक्रिया ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुका...