Pilibhit News: दो दिन से लापता युवक का खारजा नदी में मिला शव
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव मुड़ेला कला निवासी 35 वर्षीय युवक ठाकुरदास का शव शुक्रवार सुबह गांव से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर खरजा नदी में मिल गया। युवक पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव मुड़ेला कला निवासी 35 वर्षीय ठाकुरदास पुत्र रामेश्वर दयाल दो नवंबर की शाम करीब आठ बजे खाना खाने के बाद खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ठाकुरदास के भाई राजाराम टहलने के लिए निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.