Pilibhit News: दो दिन में 82 वाहनों के चालान, तीन लाख रुपये का जुर्माना
पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जनपद में 11 व 12 जुलाई को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश में जिले के दोनों टोल प्लाजाओं पर थाना बीसलपुर, थाना गजरौला एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग की। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर/सायरन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा फॉल्टी नंबर प्लेट और एचएसआरपी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग के 12, मॉडिफाइड साइलेंसर के 5, प्रेशर हॉर्न, हूटर व सायरन के 41, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने का 1 तथा फॉल्टी नंबर प्लेट और एचएसआरपी के 15 चालान किए गए। कुल 82 वाहनों का चालान करते हुए तीन लाख एक हजार पांच सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.