Pilibhit News: दो चेक बाउंस के दोषी को दो साल कैद
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। देनदारी चुकाने के लिए दिया गया पौने तीन लाख रुपए का चेक बाउंस होने पर दायर परिवाद में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन मो. शाहनवाज अहमद सिद्दीकी ने आरोपी को दोषी पाते हुए साढ़े पांच लाख रुपए जुर्माना व दो साल की सजा सुनाई। अभियोजन के मुताबिक थाना बिलसंडा के गांव सुहेला निवासी राम गोपाल की पत्नी कृष्णा देवी ने अदालत में परिवाद दायर कराया कि बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी गौरव शुक्ला पुत्र सुनील शुक्ला पर उनके पौने तीन लाख रुपए बकाया थे, भुगतान के लिए आरोपी ने उन्हें 13 दिसम्बर 2022 की तिथि का चेक दे दिया। निर्धारित समय पर चेक बैंक में लगाने पर पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गया। इसकी सूचना आरोपी को दी तो उसने तीन जनवरी 2023 को पुन: बैंक में चेक लगाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.