Pilibhit News: दो ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों का जबाव तलब
पीलीभीत, सितम्बर 24 -- Pilibhit News: बीसलपुर। डीसी मनरेगा की बैठक में गैर हाजिर रहे रोजगार सेवकों एवं पंचायत सचिवों के मामले में दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव तलब किया गया है। जिससे हड़कंप मच गया है। पिछले दिनों डीसी मनरेगा हेमंत कुमार यादव ने ब्लाक सभागार में रोजगार सेवकों एवं पंचायत सचिवों की बैठक लेकर मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। धीमीगति से काम पाये जाने पर गहरी नाराजगी जताई। बैठक में तीन रोजगार सेवक एवं दो ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिस पर डीसी का गुस्सा फूट पड़ा। डीसी मनरेगा के आदेश पर बीडीओ ने दो सचिवों व तीन रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.