Pilibhit News: दो किशोरियां और विवाहिता लापता, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय बहन को 20 अक्तूबर को दोपहर ढाई बजे अनस नाम का युवक बहलाफुसलाकर ले गया है। एक अन्य मामले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे बताया कि 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री बीसलपुर मेला देखने के लिए गई थी। वहां से वापस नहीं आई। तीसरे मामले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 21 अक्तूबर को वह काम पर गया था। पीछे से उसकी 30 वर्षीय पत्नी अपने दो बच्चों को छोड़कर चली गई। पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.