Pilibhit News: दोबारा कब्जा होने के बाद टीम गठित
पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। वार्ड सात में भूपराप पुत्र पोथीराम ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर पैतृक कृषि भूमि पर कब्जा व धमकाए जाने के आरोप लगाते हुए शिकायत की है। आठ सूत्रीय बिंदुओं पर शिकायत करते हुए कहा कि उसकी पैतृक जमीन पर अवैधानिक रूप से कब्जा है। पूर्व में शिकायत की गई थी। तब कब्जे को हटवा दिया गया पर फिर से ईंट के ढेर लगा दिए गए हैं। आरोप है शिकायत करने पर धमकाया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की गई है। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि टीम बना दी है। शुक्रवार को टीम पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.