पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: जहानाबाद। वुधवार सुबह थाना जहानाबाद क्षेत्र के देवहा नदी पुल के नीचे बुजूर्ग का शव पड़ा मिला। नदी किनारे टहलने गए लोगों की नजर शव पर पड़ी तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग के पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...