पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर से सटे ग्राम नावकूड़ में देवहा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान ने भयानक रूप अख्तियार कर लिया है, जिससे गांव के करीब 15 घरों पर सीधा खतरा मंडराने लगा है। तीन मकान तो बिल्कुल नदी के मुहाने पर खड़े हैं, जो किसी भी पल जमींदोज हो सकते हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बाढ़ खंड की टीम को बुलाकर राहत कार्य शुरू कराया है। यह भी पढ़ें- पौने दो लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा, गांवों तक पहुंचा पानीग्रामीणों की स्थिति देवहा नदी के लगातार बढ़ते कटान के चलते नावकूड़ निवासी घासीराम का मकान देवहा के मुहाने पर आ गया है। अनहोनी की आशंका के ...