Pilibhit News: दूसरे दिन भी धनाराघाट पर हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। शारदीय नवरात्र समाप्त होने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। बुधवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते और मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को लेकर धनारा घाट पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पहले पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। घाट पर शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जलाशयों में दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन यह भी पढ़ें- Mau News: कड़ी सुरक्षा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.