Pilibhit News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बेवा को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी पुलिस ने 6 माह बाद गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। बीसलपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला के पति की मौत हो गई थी। तभी दूसरे मोहल्ले के रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने जब शादी करने को कहा तो युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने छह माह पूर्व कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और मुंबई में जाकर रहने लगा। पुलिस छह माह से उसे तलाश रही थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी शीबू पुत्र साबू सलमानी 27 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.