Pilibhit News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: बीसलपुर। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते दिनों 29 जुलाई को पीड़िता की मां की तहरीर पर नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने की धारा की बढ़ोतरी की गई थी। पुलिस टीम ने एक सूचना पर खनंका तिराहा के पास से आरोपी इन्सार अली को धर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.