पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव खेड़ा से 22 अक्टूबर को घर से गई 23 वर्षीय युवती चार दिन बाद 26 अक्टूबर को दुल्हन की वेशभूषा में कोतवाली जहानाबाद पहुंच गई। युवती के अचानक कोतवाली पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे, लेकिन युवती ने उन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया। युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने के बजाय अपने पति के साथ ही रहने की बात कही। युवती के इस रुख से परिजन हैरान रह गए। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...