Pilibhit News: दुधिया खुर्द में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने सोमवार को ग्राम दुधिया खुर्द पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। विधायक ने समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए। बाद में विधायक गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में शामिल हुए। उन्होंने कथावाचक अनीता मिश्रा के मुखारविंद से भागवत कथा का श्रवण किया। इस दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.