पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ग्राम शौकतनगर खरौंसा निवासी फिरोज खां ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। कहा कि 7 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह गांव में शौकीन की दुकान पर बैठा था। तभी गांव का शाहरूख आया और गाली गलौच करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उससे मारपीट की। वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में रोककर उसको किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...