पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर के रहने वाले रामजीत 2 अगस्त को गांव की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। आरोप है इस दौरान गांव के सुरजीत शर्मा पुत्र चिरौंजीलाल ने रामजीत को रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर सुरजीत ने अपने बेटे प्रियांशु, पत्नी मीना देवी और मां नन्ही देवी के साथ मिलकर रामजीत की लात घूंसे से पिटाई लगा दी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने रामजीत की पत्नी पूनम देवी की शिकायत पर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...