Pilibhit News: दुकानदार ने फोन पर की गाली गलौज
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव किशनपुर हरीपुर के रहने वाले छोटेलाल पुत्र छेदालाल ने सुल्तानपुर चौकी में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के गांव के रहने वाले एक युवक की दुकान जोगराजपुर में है। छोटेलाल उसकी दुकान से दो हजार रुपए का सामान खरीदकर लाए थे। उन्होंने उधारी के रुपए युवक के पिता को दे दिए। आरोप है इसके बावजूद दुकानदार युवक ने फोन पर उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। उनकी दिवंगत पत्नी के खिलाफ भी आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग किया। छोटेलाल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.