Pilibhit News: दीवार फांदकर घुसे आरोपी ने महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र निवासी रूपा देवी पत्नी रूपगिरी ने बताया कि दीपावली की रात वह अपने घर में दीपक जला रही थी। आरोप है इस दौरान गांव के धर्मवीर पुत्र राजाराम ने उसके घर के दरवाजे पर दस्तक दी। आरोप है रूपा देवी के दरवाजा न खोलने पर धर्मवीर दीवार फांदकर घर में घुस गया। उसने रूपा देवी पर जान से मारने की नीयत से लाठी से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है अस्पताल जाते समय आरोपी के परिजनों ने महिला और उसके पति को समझौते के लिए धमकाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.