पीलीभीत, अगस्त 28 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना घुंघचाई के गांव अजीतपुर बिल्हा निवासी अभिषेक पुत्र वेद प्रकाश वर्मा गुरुवार को अपनी दादी को मैलानी जाने वाली ट्रेन पर छोड़ने गए थे। पूरनपुर स्टेशन पर दादी को ट्रेन पर बिठाने के दौरान चोर ने अभिषेक की जेब में रखा पर्स चोरी कर लिया। अभिषेक ने बताया कि उनके पर्स में दस हजार रुपए, तीन एटीएम कार्ड और आधार कार्ड आदि दस्तावेज रखे हुए थे। उन्होंने जीआरपी चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- जम्मूतवी एक्सप्रेस में महिला का जेवर भरा बैग चोरी, हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...