पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर मासूम बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद मायके पहुंचे पति ने उसके बेटे को जबरन अपने साथ ले लिया। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम उगनपुर निवासी शिवानी देवी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 10 मई 2022 को अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम करगैना निवासी करन सिंह सागर के साथ हुआ था। आरोप है कि पति करन सिंह सागर पुत्र बाबूराम सागर,जेठ राम सिंह,जेठ पप्पू,ससुर बाबूराम सागर,सा...